पार्वती नदी में शव मिलने से फैली सनसनी
आष्टा –
उक्त व्यक्ति की जेब में आधार कार्ड भी मिला है , जिसके आधार पर उसके परिजनों को सूचित किया गया है । आष्टा थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया है कि शहर के पार्वती नदी के रेती घाट के पास से एक 29 वर्षीय युवक का आज सूचना पर शव बरामद किया है । जिसका नाम आधार कार्ड के आधार पर फिरोज पिता अजीज उनतीस वर्ष निवासी बेरछा का बताया जाता है
2 महीने पहले ही यहां रहने आया था । आष्टा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना की सम्पूर्ण जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी फिलहाल आष्टा पुलिस घटना की जांच में जुट गई है |
