यह घटना आष्टा थाना पार्वती क्षेत्र में लगने वाले बायपास चौपाटी पर स्थित होटल रॉयल में आज सुबह एक युवक जिसका नाम रितेश पिता बाबूलाल निवासी ग्राम दुखा उम्र 22 वर्ष के मृत होने की सूचना प्राप्त हुई इस पर पार्वती थाना पुलिस मौके पर पहुंची पूछताछ में पाया गया कि मृतक होटल संचालक के दूर का ही रिश्तेदार था

।
रात्रि में अधिक शराब पी लेने के कारण उसके साथ जो उसका रिश्तेदार था वह उसे इस होटल में छोड़ कर घर चला गया था क्योंकि मृतक ने अत्यधिक शराब का सेवन कर रहा था जिससे उससे चलने की नहीं बन रही थी सुबह देखा गया तो वह मृत पाया गया पार्वती थाना प्रभारी विक्रम आदर्श ने बताया कि सुबह सूचना आने पर मौके पर पहुंचे तथा पूछताछ में बताया गया कि मृतक होटल संचालक के दूर का रिश्तेदार का ही पुत्र है तथा वह रात्रि में अन्य साथी के साथ आया हुआ था नशे होने के कारण रात्रि में वहीं रुक गया था सुबह जब देखा जाए तो मृत अवस्था में पाया गया मृत्यु का कारण भी अज्ञात है पंचनामा बनाकर मरद के शव का पोस्टमार्टम कराया गया तथा शव परिजनों को सौंप दिया गया पार्वती थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई हैं l

