
JD KIDS PLAY SCHOOL ASHTA
आष्टा नगर की जेडी किड्स एकेडमी द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन विगत 3 दिनों से किया जा रहा है जिसका समापन आज नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती हेम कुवर मेवाड़ा एवं विधायक प्रतिनिधि राय सिंह मेवाड़ा जी के मुख्य अतिथि के रूप में संपन्न हुआ प्रतियोगिता में सभी ग्रुप के विद्यार्थियों द्वारा अनेकों प्रकार के खेल सेल्फी प्वाइंट व अनेक प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया तथा सभी ने भाग लिया महाराणा प्रताप ग्रुप द्वारा चित्तौड़गढ़ के किले का भी मॉडल इस प्रतियोगिता में बनाया गया जो कि सबसे आकर्षण का केंद्र रहा

कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, पाउडर ट्रांसफर, वॉटर बॉटल फिलिंग इत्यादि प्रकार के कंपटीशन अनेकों खेल का आयोजन किया प्रतियोगिता में कल्पना चावला ग्रुप ,महाराणा प्रताप ग्रुप के मुकाबले देखने को मिले कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति हेमकुवर मेवाड़ा विधायक प्रतिनिधि राय सिंह मेवाडा ,रुपाली सोनी ,अनमोल सेन जिकरा खान रजनी मेवाड़ा जितेंद्र ,वैभव मेवाड़ा ,विजय, डीपी सर ,सहित स्कूल स्टाफ मौजूद था डायरेक्टर श्री दीपक मेवाडा जी द्वारा सभी का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया
