<em>थाना आष्टा पुलिस ने आष्टा के जुआरी एवं सटोरियों पर की सख्त कार्यवाही</em>

थाना आष्टा पुलिस ने आष्टा के जुआरी एवं सटोरियों पर की सख्त कार्यवाही

दिनांक 30.01.23
थाना आष्टा पुलिस ने आष्टा के जुआरी एवं सटोरियों पर की सख्त कार्यवाही
ग्राम कोठरी से 05 आरोपी का जुआ खेलते दबोचा
तथा आष्टा से 02 सटोरियों का पकडकर की वैधानिक कार्यवाही
अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को भी दबोचा

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी द्वारा इस आशय के निर्देश इकाई के समस्त थाना प्रभारियों को दिये गए है कि थाना क्षेत्र मे अवैध गतिविधि जैसे जुआ सट्टा, अवैध शराब आदि के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जावे। इसी क्रम मे थाना आष्टा पुलिस के द्वारा अवैध रूप से जुआॅ खेलने वाले तथा सट्टा लेख करने वालों कुल 07 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर कुल 5870/-रू रूपये की राशि जप्त की है । 
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.1.23 को चौकी अमलाहा पुलिस को मुखबिर सूचना मिली थी कि ग्राम कोठरी के पास कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे है जिस पर कार्यवाही की जाकर पुलिस के द्वारा 05 आरोपियों को पकडकर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की है ।  
अवैध जुआ खेलने वाले आरेापियों के नाम-

01 विश्वकर्मा पिता दी प्रेम नारायण विश्वकर्मा उम्र 28 साल निवासी वार्ड क्रमांक 12 ग्राम कोठरी
02 जगदीश वर्मा पिता रूप सिंह वर्मा उम्र 52 साल निवासी वार्ड क्रमांक 11 ग्राम कोठरी
03 निलेश भिलाला पिता सुरेश भिलाला उम्र 35 साल निवासी वार्ड क्रमांक 13 ग्राम कोठरी
04 जितेंद्र कुमार बैरागी पिता लखन दास बैरागी उम्र 36 साल निवासी गावाखेड़ा
05 मुकेश वर्मा पिता देवीलाल उम्र उम्र 40 साल निवासी ग्राम कोठरी
इसी प्रकार दिनांक 30.1.23 को मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी अकील पिता हबीब उल्ला निवासी पुराना दशहरा मैदान आष्टा एवं शोएब खाॅन पिता खलील खाॅन निवासी बोहरा बाखल आष्टा के विरूद्ध अवैध सट्टा लेख करने पर वैधानिक कार्यवाही कर थाना पर दो अपराध पंजीबद्ध किये गए है ।
साथ ही मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी अतुल कुमार भिलाल पिता श्यामलाल उम्र 19 साल नि0 सिंचाई विभाग के पीछे इंद्रा काॅलोनी आष्टा के लालबाई माता मंदिर के पास अवैध हथियार लेकर घूमने की सूचना मिलन पर आरोपी को पकडकर उसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही आयुध अधिनियम के तहत की गई है।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर थाना प्रभारी आष्टा, उप निरीक्षक अविनाश भोपले चौकी प्रभारी अमलाहा, उप निरीक्षक चुन्नीलाल रैकवार, सहायक उप निरीक्षक हुल्लास वर्मा, प्रधान आरक्षक अनिल धाकड, आरक्षक आशीष वर्मा आरक्षक राहुल सूर्यवंशी, आरक्षक राजेश परमार, आरक्षक जितेन्द्र, सैनिक गजराज, की सराहनीय भूमिका रही जिन्हे वरिष्ठ अधिकारियेां के द्वारा पुरूस्कृत किया जावेगा ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *