LADLI BAHANA MP CM YOJNA

लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन 2023

लाड़ली बहना योजना क्या है?

Ladli Bahan Yojana MP 2023 – लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गई,इस योजना की घोषणा मध्य प्रदेश सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर 28 जनवरी 2023 को बुधनी में नर्मदा तट के पावन स्थल पर की गई और जल्द ही इस योजना को सरकार द्वारा लागू कर दिया जाएगा

इस योजना के तहत प्रदेश में रहने वाले सभी बहन को 1000 प्रति माह दिया जाएगा। हमारे देश में कई लोग आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण अपनी बहन को उच्च शिक्षा नहीं दे पाते है। प्रदेश में रहने वाले कई लोग ऐसे भी हैं जो अभी भी लड़के और लड़कियों में भेद-भाव करते है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से लाड़ली बहना योजना ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता दस्तावेज़ आदि की संपूर्ण जानकारी जानना चाहते हैं तो आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़े।

15 मार्च से भरे जाएंगे आवेदन

शिवराज – कैबिनेट ने आज मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘लाडली बहना योजना में किसी भी वर्ग किसी भी जाति की सभी बहनों को योजना का लाभ मिलेगा।  जिनकी उम्र 23 साल से ज्यादा होगी, वो इस योजना के लिए पात्र होंगीं और उनके खाते में 1000 रूपये प्रतिमाह डाले जाएंगे।60 साल से ऊपर की उम्र के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना लागू है लेकिन उसमें अभी 600 रूपये ही मिलत हैं। अब  उसमें ये राशि जोड़कर उन्हें न्यूनतम 1000 रूपये किया जाएगा। इसके बाद से 60 साल से ऊपर की बहनों को 1000 रूपये मिलेंगे। इस योजना के आवेदन हम 5 मार्च से लेना प्रारंभ करेंगे। होली और रंग पंचमी के बाद 15 मार्च से आवेदन भरे जाएंगे। यह आवेदन बहुत सरल है, इसके लिए बहनों को कहीं नहीं जाना है- उनके गांव में ही आवेदन भरवाने के लिए टीम आएगी। फार्म भरवाने में सहायता के लिए भी हमारे प्रशासनिक कर्मचारी के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। मार्च-अप्रैल में यह आवेदन भरने का काम पूरा हो जाएगा।’

किसे मिलेगा लाभ

जिन मध्यम वर्गीय परिवार के पास 5 एकड़ से कम जमीन होगी उन बहनों को इस योजना के तहत लाभ मिलेगा और उन्हें 1000 रूपए महीने पेंशन के रूप में दिए जाएंगे।

वार्षिक आय ढाई लाख रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

पंच, उप सरपंच बन चुकीं महिलाएं भी इस योजना के दायरे में आएंगी। इन्हें भी सरकार प्रतिमाह एक हजार रुपये सीधे खाते में देगी।

ऐसी महिला जो स्वयं अथवा जिनके परिवार में सांसद, विधायक या स्थानीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि होंगे, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

जिस महिला के नाम या उसके परिवार में ट्रैक्टर सहित अन्य चार पहिया वाहन होंगे, वे भी योजना के दायरे में नहीं आएंगी।

 वे महिलाएं इसके दायरे में नहीं आएंगी, जिनकी स्वयं या परिवार की स्वघोषित वार्षिक आय ढाई लाख रुपये से अधिक होगी।

अपात्रता श्रेणी में वर्तमान या भूतपूर्व सांसद-विधायक, आयकरदाता, शासकीय विभाग, उपक्रम, मंडल, स्थानीय निकाय में नियमित, स्थायीकर्मी, संविदाकर्मी या पेंशनर, निगम, मंडल के अध्यक्ष या सदस्य भी रखा गया है।

Q. –लाड़ली बहना योजना में महिला की उम्र कितनी होनी चाहिए?

Ans: -लाडली बहना योजना करने के लिए 23 वर्ष से अधिक उम्र होनी चाहिए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *