साहू समाज की महत्वपूर्ण बैठक आष्टा 2023

साहू समाज की महत्वपूर्ण बैठक आष्टा 2023

आष्टा। –साहू समाज की महत्वपूर्ण बैठक साहू समाज के वरिष्ठ एवं निवर्तमान अध्यक्ष मांगीलाल साहू की अध्यक्षता में मैसर्स लक्ष्मी दाल मील पर आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान समाज अध्यक्ष मांगीलाल साहू के प्रस्ताव पर कमलेश साहू को साहू समाज का सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। समाज के वरिष्ठ बाबूलाल साहू जियाजी, मांगीलाल साहू पूर्व अध्यक्ष, अशोक साहू, पारस साहू एवं मनोहर साहू को समाज का संरक्षक निर्वाचित किया गया। पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल साहू ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आष्टा साहू समाज की पहचान पूरे देश में एक सकारात्मक एवं रचनात्मक संगठन की हैं।

आष्टा के साहू समाज को पूरे देश में एक अच्छे व्यापारिक समाज के रूप में भी पहचाना जाता हैं। आष्टा के छोटे से समाज की वृहद धर्मशाला हमारी अनमोल पूंजी है, जो समाज के सहयोग से बनी है। हमें समाज को ओर आगे लेकर जाना हैं, इसलिए समाज की युवा पीढी को अवसर मिले, हमारी यही सोच है। बैठक में सभी उपस्थितजन् ने साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल साहू के दीर्घकालीन अध्यक्षीय कार्यकाल में आष्टा साहू समाज को देश एवं प्रदेश में मिली पहचान एवं उनके कार्यकाल में साहू समाज की विशाल धर्मशाला निर्माण के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष -कमलेश साहू ने समाज के सभी वरिष्ठ एवं युवा साथियो का आभार व्यक्त करते हुए उनके अध्यक्ष निर्वाचन पर धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उन्होने समाजजन् को आश्वस्त किया कि वे समाज की उत्थान की दिशा में पूर्ण निष्ठाभाव से कार्य करेगे। इस अवसर पर विष्णु साहू, सुरेश साहू, नीरज साहू, अशोक साहू, दिनेश साहू, दिलीप साहू, रामू साहू, लखन साहू, जितेन्द्र साहू युवा समाज अध्यक्ष, श्याम साहू, सतीश साहू, शंकरलाल साहू, संतोष साहू, रामू साहू, राजकुमार साहू, ओमी साहू आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन राजकुमार साहू ने किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *