मुख्य मंत्री जनसेवा मित्रो का प्रशिक्षण जिला पंचायत सीहोर मे आयोजित किया गया

मुख्य मंत्री जनसेवा मित्रो का प्रशिक्षण जिला पंचायत सीहोर मे आयोजित किया गया

3 MARCH – 5 MARCH 2023

ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों का भ्रमण कर सरकार की योजनाओं से आए बदलाव को देखें युवा

▪︎मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह तथा एसपी श्री मयंक अवस्थी ने शुभारंभ किया। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के विकास के लिए मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के माध्यम से मध्यप्रदेश के युवाओं को विकास योजनाओं का कार्य अनुभव दिया जाएगा।

कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों को जिला प्रशासन द्वारा प्रशासनिक प्रक्रिया, जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं तथा हितग्राही मूलक योजनाओं के साथ ही चलाए जा रहे अनेक अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योजनाओं के संचालन और उसकी उपलब्धियों के बारे में जानने के लिए ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों का भ्रमण करना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे हितग्राहियों से संवाद करके सरकार की योजनाओं से उनके जीवन में आए बदलावों को देख सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने युवाओं से कहा कि फील्ड पर जाने से पहले वे विभागों की योजनाओं के संचालन का उद्देश्य तथा संचालन की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त करें, ताकि योजनाओं के अध्ययन तथा लोगों से संवाद करने में कठिनाई न हो।

प्रशिक्षण में एसपी श्री अवस्थी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को बताया कि जिले में पुलिस प्रणाली किस तरह काम करती है। जिले में थाने और पुलिस चौकियों का संचालन किस प्रकार होता है। सुरक्षा व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए किस प्रकार कदम उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि युवा भ्रमण के दौरान थानों में भी जाएं और भ्रमण के दौरान कोई समस्या आए तो पुलिस से सहयोग भी लें। प्रशिक्षण में मुख्यमंत्री cm Fellow आभा दुबे भी उपस्थित थी।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *